हटा: भालू के हमले की सूचना पर वन विभाग का अमला मड़ियादो अस्पताल पहुंचा, घायल बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी मदद
Hatta, Damoh | May 27, 2026 हटा वन परिक्षेत्र के तालगांव में आज सुबह भालू के हमले में बुजुर्ग महिला के घायल होने की सूचना पर हटा वनपरिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी के निर्देश पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जे पी मिश्रा स्टाफ के साथ आज बुधवार सुबह 10 बजे मडियादो स्वास्थ्य केंद्र पँहुचे वन अमले ने घायल महिला सुमतरानी आदिवासी के परिजनों को प्राथमिक मदद के रूप में एक हजार नकद राशि दी