सहारनपुर: गागलहेड़ी के कैलाशपुर में क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पहचान के लिए जनता से मांगी मदद
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा कैलाशपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 11 अप्रैल 2026 की है, जब पीआरवी 955 कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी कि कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया