देवास। देवास जिले के विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के नरसला गाँव की काकड़ पर सोमवार सुबह माँ-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय अजब बाई और उनके 45 वर्षीय बेटे राधेश्याम के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी एच.एन. बाथम एवं विजयागंज मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को शवों के पास से ज़हरीले पदार्थ की एक बोतल और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas