सिराथू: बदहाल हो रही शिक्षा की तस्वीरे आई सामने, गडरियन का पूरा प्राइमरी स्कूल में मौजूद थे 7 बच्चे अध्यापक फोन में मस्त
सिराथू ब्लॉक के अंर्तगत गड़रियन का पूरा गाँव के प्राइमरी स्कूल की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें बताया जा रहा है कि यहाँ सात बच्चे ही मौजूद हैं।स्कूल का अध्यापक दूर पर कुर्सी पर बैठकर फोन में मस्त है।बच्चों के करीब रसोइया बैठी है जो देखने में लग रहा कि पढ़ा रही है। उस स्कूल के तीन अध्यापक नियुक्त हैं सरकार का लाखों रुपए बर्बाद हो रहा है।