धनवार: फर्जी अधिकारी बनकर आभूषण व्यापारी से लूट के बाद पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया निर्देश
धनवार बाजार में हुए लूट की घटना को लेकर गुरुवार को धनवार थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने की। इसमें धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया सहित धनवार आभूषण व्यापारी संघ के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।