सिंगरौली: अमराई टोला बड़ोखर में पीपल के पेड़ में फांसी पर लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले की बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराई टोला बड़ोखर में घर के पीछे पीपल के पेड़ में एक व्यक्ति फांसी के फंदे में लटका मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन शव को फांसी के फंदे से नहीं उतारा गया है क्योंकि मृतक की मां भोपाल गई हुई है और मृतक की मां का कहना है कि जब तक हम नहीं आएंगे तब तक शव को फांसी के फंदे से उतारा ना जाए। बुधवार को मृतक की मां के पहुंचने के बाद ही पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।