सिंगरौली: बीरपुर एनटीपीसी मैटेरियल गेट के समीप डिवाइडर में बाइक टकराई एक की मौत दो गम्भीर, बैढन ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी मैटेरियल गेट के समीप एक बाइक चालक सड़क किनारे बने डिवाडर में टकरा गया जिसमें एक की मौत हो गयी वहीं उसपर सवार दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।इसी दुर्घटना को देखने पहुँचे एक ब्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को एनटीपीसी के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया बाकी दो की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बैढन ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।फ़िलहाल दो का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है।