मधुबन विधानसभा से राजद प्रत्याशी संध्या रानी को समर्थकों ने रानीपुर बगहिया में जहां लड्डुओं से तौला, वहीं पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव पंचायत स्थित कुआवां गांव में समर्थकों ने दही से तौलकर एक नई परंपरा की शुरुआत कर दिया। मौके पर दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी।