पीलीभीत: विशेष अभियान में 137 चालान किए गए, ₹5.12 लाख का जुर्माना वसूला गया
पीलीभीत। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर दो दिवसीय अभियान चलाया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप चलाए गए अभियान में नशे में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर-सायरन, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन तथा फॉल्टी नंबर प्लेट/एचएसआरपी के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।