बोध गया: तिलैया डैम में दर्दनाक हादसे में बोधगया के अविनाश कुमार की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत,आज हुआ अंतिम संस्कार
झारखंड के तिलैया डैम में दर्दनाक हादसे में बोधगया निवासी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो सुखदेव प्रसाद के पुत्र थे और बोधगया के पछछटी मोहल्ले का रहने वाले था। बताया जा रहा है अविनाश कुमार शुक्रवार को तिलैया डैम घूमने गए था। इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।