बिक्रमगंज: मलियाबाग के प्रकाश मैरेज हॉल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 82 युवक-युवतियां पकड़े गए
रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत दावथ प्रखंड के मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे छापेमारी की गई, जिसमें कुल 82 लोग (42 महिलाएं और 40 पुरुष) संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए।