पन्ना: पन्ना पुलिस ने होटल पार्किंग से चोरी हुई बाइक बरामद की, चोर गिरफ्तार
Panna, Panna | Aug 1, 2026 पन्ना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डब्ल्यू इमराल्ड होटल की पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल का सफल खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी सोहन अहिरवार (21), निवासी गहरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर बरामद कर ली गई है। पुलिस की इस तत्परता की सराहना हो रही है।