घोड़ाडोंगरी: सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बने
शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह धुर्वे जी को मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के जनजातीय समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।