पटना ग्रामीण: बीजेपी के साथ गए सीएम नीतीश तो विशेष राज्य की मांग पर चुप बैठे हैं: एयरपोर्ट पर बोले VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी
बिहार में एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए VIP सुप्रीमो मुकेश सैनी ने तेजस्वी द्वारा विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भी विशेष राज्य की दर्ज की मांग करते है। लेकिन जब से बीजेपी के साथ गए हैं तो चुप बैठे हैं।