पटना ग्रामीण: तेजस्वी चाहते हैं कि जेपी नड्डा छठ में व्रतियों का आशीर्वाद न लें: पटना एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ बिहार आते हैं लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं देते। इधर, तेजस्वी के बयान पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी चाहते हैं कि नड्डा छठ में व्रतियों का आशीर्वाद ना लें।