पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव
शुक्रवार की सुबह 10 बजे दीघा थाना इलाके में दो लोगों का शव संदिग्ध हालत में अलग-अलग कमरे में मिला है। पूरा मामला दीघा थाना क्षेत्र के बास कोठी 93 नंबर गेट के पास का है, जहां दोनों युवक किराए के मकान में रहते थे। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के महुआ निवासी विक्की कुमार और सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी निवासी महादेव कुमार के रूप में हुई है।