दुल्हन बनकर घर आई… पति को नशीला पदार्थ खिलाया… और फिर सब लुटकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
लेकिन इस बार फंसी पुलिस के जाल में ।
मामला हरिद्वार के बहादराबाद का है।
पुलिस के मुताबिक, दौलतपुर निवासी योगेश पुरी की शादी एक महिला से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद महिला ने पति का भरोसा जीता और फिर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।
पति बेहोश हुआ… और मौका मिलते ही दुल्हन घर से नकदी और दूसरे सामान लेकर फरार हो गई।
शिकायत मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने जांच शुरू की और कथित लुटेरी दुल्हन समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद हुआ है, जबकि वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी भी सीज कर दी गई है।
अब पुलिस को शक है कि कहीं यह सिर्फ एक वारदात तो नहीं?
पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इन लोगों ने किसी और व्यक्ति को भी शादी के नाम पर अपना शिकार बनाया है।
यानी सवाल बड़ा है—
क्या यह सिर्फ लुटेरी दुल्हन की कहानी है… या इसके पीछे शादी के नाम पर ठगी करने वाला पूरा गिरोह है?
जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।
#लुटेरीदुल्हन #लुटेरीदुल्हनगिरोह #हरिद्वार #बहादराबाद #हरिद्वारन्यूज #उत्तराखंडन्यूज #शादीकेनामपरठगी #शादीकाठगीगिरोह #क्राइमNews #CrimeNews #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइमब्रेकिंग #पुलिसकार्रवाई #बहादराबादपुलिस #उत्तराखंडपुलिस #हरिद्वारपुलिस #दुल्हनकांड #शादीमेंठगी #ठगीकांड #वायरलन्यूज #वायरलवीडियो #लेटेस्टन्यूज #HindiNews #UttarakhandNews #HaridwarNews #CrimeAlert #ViralNews #BreakingNews #CitySpecialNews