कटनी नगर: बस स्टैंड क्षेत्र के गुप्ता भोजनालय में परोसी जा रही थी शराब, सीएसपी ने दबिश देकर संचालक पर मामला दर्ज किया
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में संचालित गुप्ता भोजनालय में रात्रि के समय सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल के साथ दबिश दी जहां केबिन में बैठा कर भोजन के साथ शराब परोसे जाते पाए जाने पर संचालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस संबंध में सीएसपी के द्वारा आज सोमवार शाम 7 बजे जानकारी दी गई।