चूरू: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों और आमजन ने किया योगाभ्यास, जिला खेल स्टेडियम में हुआ आयोजन
Churu, Churu | Jun 21, 2026 चूरू के जिला खेल स्टेडियम में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया और योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया।