डंडा: अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान, उमस भरी गर्मी से जीना दूभर
Danda, Garhwa | Jun 14, 2026 डंडा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों उमस भरी गर्मी के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। यह स्थिति विगत एक सप्ताह से चल रही है। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं रात के समय बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऐसे में बार-बार बिजली कटने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण