ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। कमिश्नरी के पीछे शिवपुरी वाले रेलवे ट्रैक के पास 6 जून को हुई इस घटना में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार सुबह 9:00 बजे दी गई।