बेगुं: बेगू के गौभक्तों ने तहसीलदार जीनगर को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने की की मांग
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने की मांग कर बेगू के गोभक्तों ने तहसीलदार जीनगर को ज्ञापन सोपा सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी। साध्वी धेनु प्रिया गोपाल एवं भजन गायक गोकुल शर्मा की मौजूदगी में सभी गौभक्त बेगू नगर के पुराने बसस्टैंड से भजन कीर्तन करते हुए पैदल उपखंड परिसर पहुंचे। जहां पर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा।