मड़ावरा: पटना गाँव में डायरिया की चपेट में आने से तीन ग्रामीण हुए बीमार
तहसील मडावरा के पटना गाँव में आज 23 अक्टूबर बुधवार को शाम 4 बजे डायरिया की चपेट में आने से 3 ग्रामीण बीमार हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडावरा में इलाज के लिए लाया गया। जहाँ पर तीनों मरीजों का इलाज चल रहा है। वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मडावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एक चिकित्सक दल को तैनात कर दिया गया है।