अरथूना: गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा के जन्मदिन पर चंदनपुरा जन संवाद केंद्र पर लोगों का लगा ताँता
गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा का रविवार को जन्म दिन के अवसर पर सुबह 8:00 से हीं बड़ी संख्या मे सातों मंडलो के बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थको सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण और विधानसभा वासी विधायक जन संवाद केंद्र चंदनपुरा पहुंचे और उन्हें ढेर सारी बधाईया देकर उनसे भेंट वार्ता की। इस मौके पर विधायक मीणा ने सभी आगंतुक लोगों का स्वागत व सत्कार किया।