जबेरा स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शासकीय महाविद्यालय जबेरा में सोमवार की दोपहर 2 बजे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से की गई।सूर्य नमस्कार के बाद विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर कमल चौरसिया द्वारा हरि झंडी दिखाकर रन फॉर स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया।