भगवानपुर: पाली गांव की बेटी कोमल बनीं डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में 75वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान; पति बने बीपीआरओ
भगवानपुर प्रखंड की लखनपुर पंचायत अंतर्गत पाली गांव की बेटी एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-31 की सेविका ऊषा कुमारी तथा किसान अबनीश कुमार सिंह की पुत्री कोमल कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 75वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर हुआ है।