मड़ियाहू: चेकिंग के दौरान 52 किलो गांजे के साथ अंतरजनपदीय तस्कर को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर की थाना सुरेरी पुलिस ने सोमवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके पास से करीब 51 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।