सिमडेगा: हनुमान जन्मोत्सव पर सिमडेगा थाना स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की उमड़ी भीड़
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सिमडेगा थाना स्थित हनुमान वाटिका प्रांगण में गुरुवार की सुबह 10:00 बजे पूजा के लिए भीड़भाड़ देखी गई ।जानकारी देते हुए पुजारी सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर संध्या में यहां पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा ।इसके साथ ही महाप्रसाद वितरण किया जाएगा जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।