राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार शाम 6:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी की मौजूदगी में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेट्स समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मादक पदार्थ की सूचना आदान-प्रदान करने, अफीम, भांग, गांजे पर नजर बनाए रखन, स्कूल कॉलेजों आदि के आसपास नशा करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।