ग्वालियर गिर्द: बिजली विभाग का शटडाउन अलर्ट, मंगलवार को कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
शहर के कई इलाकों में मंगलवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग ने निर्माण और मेंटेनेंस कार्य के चलते कम्पू, डीबी सिटी, बदनापुरा, शंकरपुर समेत कई क्षेत्रों में 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी विभाग द्वारा सोमवार रात करीब 9 बजे जारी की गई।