मोहनिया: कुर्रा गांव में खाना बनाने के दौरान मड़ई में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
Mohania, Kaimur | Mar 21, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में खाना बनाने के दौरान श्याम सुंदरी देवी के मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पीड़ित महिला मोहनिया थाना पहुंचकर आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि गृहस्ती का सारा सामान जल कर राख हो गया।