शाहजहांपुर। 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद नगर निगम ने आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगरायुक्त ने बताया कि अजीजगंज स्थित एबीसी सेंटर दिसंबर 2025 से संचालित है, जहां अब तक 3300 कुत्तों को पकड़कर भेजा जा चुका है। उनकी जांच, टीकाकरण और नसबंदी की जा रही है।