राघोगढ़: सबरीनाथ गांव के तालाब में मिला किशोर तेंदुए का शव, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम, गांव में हड़कंप
Raghogarh, Guna | May 19, 2026 राघोगढ़ तहसील के सबरीनाथ गांव के तालाब पर 19 मई की सुबह तेंदुआ के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किशोर तेंदुआ का शव देखा तो हक्के-बक्के रह गए। सरपंच को सूचना दी सरपंच ने राघोगढ़ वन विभाग को बताया। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने पशु चिकित्सालय में तेंदुए के बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।