जनता कांग्रेस जे ने आज धान खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चित्रकोट में धरना प्रदर्शन किया ।नवनीत नेकहा - क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है जनता के चुने नेता अपने में मस्त हैं। उन्होंने धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों के संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।