कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में ठगी के मामले में आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
चकेरी थानाक्षेत्र में एड देखो कंपनी के नाम पर 148 परिवारों से 81 लाख की ठगी करने वालों में से एक आरोपी चकेरी के विमानपुरी निवासी सुमित कुशवाहा ने बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार 9 बजे सुबह काफी देर तक गेट न खुलने पर परिजनों ने बाहर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर गेट तोड़ा, तब शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।