कानपुर: पिता की अस्थि विसर्जित कर लौट रहे बेटे की झकरकटी बस स्टेशन में बस से कुचलकर हुई मौत
पिता की अस्थियां विसर्जित कर मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि वापस लौट रहे बेटे को झकरकटी बस स्टेंड के पास बस ने कुचल दिया,जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाबू पुरवा थाना प्रभारी ने बुधवार 10:00 बताया कि युवक की बस के नीच आने से मौत हुई है। परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।