कानपुर: सचेण्डी के किसान नगर हाईवे पर थार में लगी आग, कानपुर देहात से परीक्षा देकर लौटे छात्र
सचेड़ी के किसान नगर हाईवे के नीचे सर्विस रोड पर गुरुवार को एक थार में अचानक आग लग गई कर में मौजूद छात्रों ने कूद कर अपनी जान बचाई वहीं आसपास के लोगों ने जलती कार का वीडियो बनाकर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे वायरल कर दिया। आग की सूचना पर फायर विकेट की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।