सासनी: बारिश के दौरान मकान की कच्ची छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, परिजन ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया
Sasni, Hathras | Jul 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान मे एक महिला सोनिया पत्नी कृष्ण कुमार बारिश के दौरान कच्ची छत पर गई थी तभी पास मे सीमेंट की बनी टीन पर पैर रखते ही महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में महिला को पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।