टीकमगढ़: बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन अंतर्गत अधिकारियों ने किया इंटेक वेल का निरीक्षण
ज़िले में बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट महाप्रबंधक लखन लाल ,उप प्रबंधक दीपक व अन्य अधिकारियो द्वारा इंटेक वेल पर भ्रमण किया गया।इंटेक वेल की स्थिति देखते हुए इंटेक वेल के बनने वाले स्थान का चयन करते हुए उक्त स्थान को सर्व सहमति के साथ स्थान का चयन कर दिया गया। जिस पर महाप्रबंधक ने अब विना किसी अवरोध के कार्य को आरंभ करने के निर्देश दिए गए।जल शोधन संयंत्र एवं उच्च स्तरीय टंकी का निरीक्षण किया गया और समस्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।