करकेली: जुड़वानी गांव मे जमीनी विवाद पर दो पक्षो मे हुआ विवाद,दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर मारपीट के लगाये आरोप,अपराध दर्ज
जुड़वानी गांव मे जमीनी विवाद पर दो पक्षो मे जमकर विवाद हुआ।इस दौरान दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाना नौरोजाबाद मे रिपोर्ट की है।जिस पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए धारा 296(a),115 (2),351(2),3(5) BNS
के तहत अलग अलग एफआईआर दर्ज की है।