जशपुर: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी भीड़, 940 आवेदन पहुंचे; 53 मामलों का मौके पर हुआ निराकरण
जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत सिमड़ा में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास शामिल हुए। शिविर में सिमड़ा सहित आसपास के 15 गांवों के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के सामने रखीं। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 940 आवेदन