गिरिडीह: शहर के बड़ा चौक से मौलाना आजाद चौक तक सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर हुई रोक, पुलिस बल को किया गया तैनात
शहर के बड़ा चौक से मौलाना आजाद चौक तक सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक हो गई। शुक्रवार रात इसको लेकर पुलिस बल को तैनात किया गया। पिछले दिनों मौलाना आजाद चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग की थी।