औरैया: जनपद इटावा निवासी युवक ने तारीख पर सुनाई अपनी आपबीती, कहा- पत्नी की प्रताड़ना से है परेशान
जनपद इटावा निवासी आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका विवाह फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2011 में हुआ था। बताया की शादी के कुछ सालों तक ठीक चलता रहा। मगर उसकी पत्नी व उसके भाई द्वारा षड्यंत्र के तहत उसके ऊपर मुकलमा लिखा दिया गया तथा उसकी पत्नी का दूसरी जगह विवाह कर दिया गया। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने दूसरे पति के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया है।