गरौठा: गांधी-शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा की मिसाल, बुजुर्गों को बांटे गए फल, वस्त्र और राशन
झांसी के बामौर ब्लॉक के मड़ौरी स्थित वृद्धाश्रम में गांधी और शास्त्री जयंती पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों से मुलाकात की। इस दौरान फल, वस्त्र और राशन सामग्री वितरित कर बुजुर्गों का सम्मान किया गया और उनकी समस्याएं जानी गईं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान सिंह अहिरवार, बीडीओ गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।