कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में आगामी राम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीओ शशांक राज एवं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।