भरतपुर: भरतपुर में छात्र नेता ने अपने खून से छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
भरतपुर में छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग काफी समय से चली आ रही है। जिसको लेकर आज छात्रों ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में खून से लिखा हुआ ज्ञापन दिया। छात्रों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार ने छात्र संघ चुनावों को बंद कर हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। इसलिए अब वह बार-बार सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द ही छात्रसंघ चुनावों को बहाल किया जाए।