भुसावर। स्टेट मेगा हाईवे भुसावर विद्यापीठ रोड पर क्षतिग्रस्त सड़क हादसों को न्योता दे रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण प्रतिदिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ना प्रशासन का ध्यान है और ना ही टोल वसूलने वाली कंपनी को कोई मतलब है।