उदयपुर जिले के खेरोदा में आगामी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार शाम 6 बजे तक बीएलओ सहयोग अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस महाअभियान में तहसीलवार लक्ष्य हासिल करने को कहा गया।