बीना: नई बस्ती थाली रेस्टोरेंट के पास पान गुमटी में लगातार दूसरे दिन चोरी, संचालक ने पुलिस से लगाई गुहार
Bina, Sagar | Apr 25, 2026 नई बस्ती इलाके में एक बार फिर चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है। थाली होटल के पास स्थित पान की गुमटी को लगातार दूसरे दिन चोरों ने निशाना बनाया। फरियादी बलराम कुशवाहा, जो नई बस्ती निवासी हैं, उनकी पान की गुमटी मुख्य सड़क पर थाली रेस्टोरेंट के ठीक पास है। यह गुमटी उनके परिवार का एकमात्र भरण-पोषण का सहारा है।