बयाना: बयाना में पानी सप्लाई नहीं होने पर महिलाओं में आक्रोश, टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ीं, जेईएन के आश्वासन पर मानी
बयाना कस्बे में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार सुबह भीतरबाड़ी इलाके में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि करीब आधा दर्जन महिलाएं पानी की ऊंची टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ गईं।